मुख्य ख़बरें

सौगात: 3 शासकीय कॉलेजों में ₹26.78 करोड़ से होंगे निर्माण कार्य, 1.86 करोड़ से बनेगी एप्रोच रोड

 सागर, यशभारत l खुरई विधानसभा क्षेत्र के शैक्षणिक और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रयासों से क्षेत्र के तीन शासकीय महाविद्यालयों—खुरई, मालथौन और बांदरी—में विभिन्न विकास व निर्माण कार्यों के लिए मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल भोपाल द्वारा ₹26.78 करोड़ (2,678.83 लाख) की राशि स्वीकृत की गई है। इसके साथ ही, लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा गढ़ौली एप्रोच रोड के निर्माण हेतु ₹1.86 करोड़ (186.09 लाख) की स्वीकृति दी गई है।
​मप्र गृह निर्माण मण्डल आयुक्त कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उच्च शिक्षा विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद इन विकास कार्यों को गति दी जा रही है।

​महाविद्यालय वार स्वीकृत कार्य एवं बजट:
​शासकीय महाविद्यालय, खुरई: कॉलेज में भव्य ऑडिटोरियम, खेल मैदान के विकास तथा वाहन स्टैंड/शेड निर्माण कार्यों के लिए ₹20.54 करोड़ (2,054.36 लाख) स्वीकृत किए गए हैं।
​शासकीय महाविद्यालय, मालथौन: विद्यार्थियों की सुविधा हेतु 4 अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण, खेल मैदान विकास एवं वाहन स्टैंड/शेड के लिए ₹3.87 करोड़ (387.25 लाख) मंजूर हुए हैं।
​शासकीय महाविद्यालय, बांदरी: सेमिनार हॉल तथा वाहन स्टैंड/शेड निर्माण के लिए ₹2.37 करोड़ (237.22 लाख) की राशि स्वीकृत की गई है।

​0.90 किमी लंबी गढ़ौली एप्रोच रोड को हरी झंडी

​इसके अतिरिक्त, ग्रामीण एवं आवागमन सुविधाओं में विस्तार करते हुए पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह की पहल पर लोनिवि (PWD) भोपाल द्वारा गढ़ौली एप्रोच रोड (लंबाई 0.90 किमी) के निर्माण हेतु ₹1.86 करोड़ (186.09 लाख) की स्वीकृति लोक निर्माण विभाग संभाग क्र.-1 सागर के माध्यम से दी गई है।
​इन निर्माण कार्यों की स्वीकृति से खुरई विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं और बेहतर खेल अधोसंरचना मिलेगी, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button