जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य
जबलपुर कटनी के खनिज व्यापारियों तक पहुंचा आयकर विभाग
छापा या सर्वे,इसका नहीं हुआ खुलासा

जबलपुर कटनी के खनिज व्यापारियों तक पहुंचा आयकर विभाग
छापा या सर्वे,इसका नहीं हुआ खुलासा
जबलपुर, यशभारत। आयकर विभाग ने रायपुर में स्पिंज आयरन बनाने वाले लोहा व्यापारी के निवास और आफिस पर छापा मारा था इस कार्रवाई के दौरान बरामद हुए दस्तावेजों के आधार पर आयकर विभाग की टीम ने जबलपुर और कटनी में तीन से चार खनिज व्यापारियों के घर और ऑफिस में छापा मारा है फिलहाल लोगों का कहना है कि आयकर विभाग द्वारा सर्वे किया जा रहा है
सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति, लेन-देन और टैक्स से जुड़ी अनियमितताओं को लेकर की जा रही है। विभागीय टीमें अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ जांच कर रही हैं, जिससे कार्रवाई का दायरा बड़ा माना जा रहा है। आयकर विभाग की आधिकारिक ब्रीफिंग के बाद ही कार्रवाई की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।
मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है।






