यशभारत की खबर का असर:- रिश्वत लेने वाला सफाई सुपरवाइजर अब नाला सफाई का काम करेगा:शोकॉज भी जारी

JABALPUR NEWS: Video of Municipal Corporation Sanitation Supervisor taking bribe goes viral

जबलपुर, यशभारत। रिश्वत लेते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुए नगर निगम सुपरवाइजर के वीडियो पर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा कार्रवाई करते हुए तत्काल सुपरवाइजर को पद से हटाते हुए मूल पदस्थापना में भेज दिया है। साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है। अब रिश्वत लेने वाला सुपरवाइजर नाला सफाई का काम करेगा।
मालूम हो कि यशभारत ने नगर निगम के निर्मलचंद वार्ड के सफाई सुपरवाइजर राजदत्त कोरबा का एक ठेका कर्मचारी से रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने की खबर प्रकाशित की थी जिसमें बाद सनसनी फैल गई। इस मामले में सफाई सुपरवाइजर राजधर को हटा दिया गया है। सफाई सुपरवाइजर को शोकॉज नोटिस देकर मामले की जाँच शुरू कर दी गई। सहायक स्वास्थ्य अधिकारी सुनील गुजराती को जाँच अधिकारी बनाया गया है। नगर निगम के स्वास्थ्य कर्मचारियों के बीच शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें निर्मलचंद जैन वार्ड के सफाई सुपरवाइजर राजधर एक ठेका श्रमिक से रिश्वत लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में ठेका श्रमिक रिश्वत देते हुए कह रहा है कि उसकी तबियत ठीक नहीं रहती है। इसलिए उसकी हाजिरी लगाई जाए। स्वास्थ्य अधिकारी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि वीडियो देखने के बाद प्रथम दृष्टया पाया गया कि हाजिरी लगाने के लिए रिश्वत ली जा रही है। मामले में तत्काल सफाई सुपरवाइजर को हटाते हुए जाँच शुरू करा दी गई है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में निर्मलचंद जैन वार्ड में 37 सफाई कर्मी काम कर रहे हैं। जिसमें 22 संविदा सफाई कर्मी और 15 ठेका कर्मचारी हैं। ठेका कर्मियों की हाजिरी को लेकर लंबे समय से गोलमाल किया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
5/5 - (1 vote)