देश

राजधानी भोपाल सहित 19 जिलों में लू का अलर्ट -सागर में छोटे बच्चों के स्कूल बंद रात का पारा भी 27 डिग्री के पार

राजधानी भोपाल सहित 19 जिलों में लू का अलर्ट 

-सागर में छोटे बच्चों के स्कूल बंद रात का पारा भी 27 डिग्री के पार

भोपाल यश भारत। मध्य प्रदेश में गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जबकि खजुराहो सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने ग्वालियर समेत 19 जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है प्रदेश में दिन के साथ साथ रात का तापमान भी लोगों को राहत नहीं दे रहा है। कई शहरों में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जिससे उमस और गर्मी का असर और बढ़ गया है। राजधानी भोपाल में भी पारा 41 डिग्री के पार पहुंच गया।
अन्य शहरों की बात करें तो नर्मदापुरम में 43.2 डिग्री, नौगांव में 43 डिग्री, रायसेन में 42.4 डिग्री, नरसिंहपुर और सीधी में 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। टीकमगढ़ और रतलाम में 41.8 डिग्री, दतिया में 41.7 डिग्री, शाजापुर में 41.6 डिग्री, दमोह में 41.5 डिग्री और रीवा-सागर में 41.4 डिग्री तापमान रहा। इसके अलावा मंडला में 41.2 डिग्री, उमरिया, धार और मलाजखंड में 41.1 डिग्री, खरगोन और श्योपुर में 41 डिग्री, गुना में 41.7 डिग्री, खंडवा में 40.5 डिग्री तथा सिवनी और छिंदवाड़ा में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button