Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

तेज रफ्तार बस का कहर दो मासूम भाई बहन सहित पिता-पुत्र की मौत, तीन गंभीर घायल

मुरैना, यशभारत

मुरैना, यशभारत। मध्यप्रदेश में बुधवार को दो अलग-अलग जिलों में हुए भीषण सड़क हादसों ने चार परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। मुरैना जिले में नेशनल हाईवे स्थित कुल्हौली मोड़ पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे हुई। यहां सबलगढ़ से मुरैना की ओर जा रही तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़े एक ही परिवार के तीन लोगों को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार बामसोली क्षेत्र के नंदापुरा निवासी 60 वर्षीय लोहरी बाई कुशवाहा अपने 14 वर्षीय नाती लवकुश के साथ कुतघान गांव में गोवर्धन पूजा का निमंत्रण खाने गई थीं। वहां से उन्हें पंचमपुरा पहाड़गढ़ जाना था। इसी दौरान उनका 35 वर्षीय बेटा रघुराज कुशवाहा भी करजौनी में बाबू बाबा की जात करके बाइक से कुल्हौली मोड़ पहुंच गया। वह अपनी मां को दौज पर उनके मायके पंचमपुरा ले जाने की तैयारी कर रहा था। बताया गया कि तीनों को प्यास लगी थी। इसी दौरान रघुराज का चचेरा भाई सत्यवीर कुशवाहा पानी लेने के लिए सड़क के दूसरी ओर चला गया। तभी बस क्रमांक एमपी 06 पी 5277 के चालक ने तेज रफ्तार
और लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क किनारे खड़े रघुराज, लोहरी बाई और लवकुश को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रघुराज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल लवकुश और उसकी दादी को कैलारस अस्पताल ले जाया गया। जबकि रतलाम में दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर लोहे की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रेलिंग का हिस्सा कार को चीरता हुआ भीतर तक घुस गया। हादसे में 13 वर्षीय सागर और उसकी 6 वर्षीय बहन विधि की दर्दनाक मौत हो
गई, जबकि उनके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मुरैना जिले में तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़े एक ही परिवार के तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 35 वर्षीय पिता रघुराज कुशवाहा और उनके 14 वर्षीय बेटे लवकुश की मौत हो गई, जबकि बुजुर्ग दादी लोहरी बाई गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों घटनाओं में तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा के इंतजामों को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। रतलाम जिले में पहला हादसा जावरा के बड़ावदा चौराहे के पास दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह हुआ। जानकारी के अनुसार गुजरात के हारोल में रहने वाला वर्मा परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के उन्नाव का निवासी है। परिवार के मुखिया राजाबाबू वर्मा बुधवार सुबह करीब 4-30 बजे अपनी कार से गांव जाने के लिए निकले थे। बताया गया कि एक्सप्रेस-वे पर कार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी। इसी दौरान चालक का नियंत्रण बिगड़ने से कार सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से जा टकराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button