भोपालमध्य प्रदेश

6 अप्रैल को 18 जिलों में भाजपा कार्यालयों का भूमिपूजन, संगठन ने तेज की तैयारियां भोपाल यश भारत

6 अप्रैल को 18 जिलों में भाजपा कार्यालयों का भूमिपूजन, संगठन ने तेज की तैयारियां

भोपाल यश भारत। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन विस्तार और मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 6 अप्रैल को प्रदेश के 18 जिलों में पार्टी कार्यालयों के भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में बुधवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित वर्चुअल बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में संभाग प्रभारियों, जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों को कार्यक्रम की रूपरेखा समझाते हुए कहा गया कि भूमिपूजन कार्यक्रम को संगठन के उत्सव के रूप में मनाया जाए। इसमें जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आम जनता की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक जिले में बनने वाले भाजपा कार्यालय आधुनिक सुविधाओं से युक्त होंगे, जो संगठनात्मक गतिविधियों के केंद्र बनेंगे। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर पार्टी की कार्यप्रणाली को और अधिक सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी स्तरों पर समन्वय स्थापित किया जाए और समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी की जाएं। पार्टी नेतृत्व ने इसे संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए सभी पदाधिकारियों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button