जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
ब्रेकिंग न्यूज़ — डॉक्टर डे पर , डेंगू से डॉक्टर की मौत

जबलपुर। डॉक्टर डे के दिन एक दुखद घटना सामने आई है। डॉ. गोपाल पोल, जो कि शहर के प्रतिष्ठित जामदार हॉस्पिटल में पदस्थ थे, का डेंगू से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्हें गंभीर रूप से डेंगू हो गया था और उनकी हालत लगातार बिगड़ रही थी।
सूत्रों के अनुसार, डॉ. पोल की स्थिति नाजुक होती गई और अंततः उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना ने चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ा दी है।






