मध्य प्रदेशराज्य

भीषण सड़क हादसा : चाचा भतीजे की दर्दनाक मौत… अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, क्षेत्र में हड़कंप

Table of Contents

सागर lसिविल लाइन थाना क्षेत्र में मेनपानी के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। अज्ञात वाहन उनकी बाइक को टक्कर मारते हुए भाग गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया गया है।

मेनपानी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक सवार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जांच में मृतकों की पहचान राहुल पिता मुन्ना गौंड (25) और पप्पू (50) पिता भाव सिंह गौड़ उम्र 50 वर्ष निवासी हिनौता के रूप में हुई। वह रिश्ते में चाचा-भतीजे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button