देश

 दृष्टिबाधित बुंदेली गायक को सरकार देगी एक लाख की सम्मान निधि

 दृष्टिबाधित बुंदेली गायक को सरकार देगी एक लाख की सम्मान निधि
 – हनुमान अंश के गीत से छाए सुनील लोधी, सीएम ने दिया प्रोत्साहन का भरोसा
भोपाल, यश भारत । फिल्म हनुमान अंश में बुंदेली गीत गाकर लोकप्रिय हुए सागर के युवा दृष्टिबाधित गायक सुनील लोधी से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनकी प्रतिभा की सराहना करते हुए राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने सुनील लोधी के लिए एक लाख रुपए की सम्मान निधि देने की घोषणा की। साथ ही उनके इलाज में आवश्यक सहयोग और संगीत विद्यालय से औपचारिक प्रशिक्षण दिलाने में मदद की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिभाशाली कलाकारों को मंच देने के लिए टैलेंट सर्च जैसे कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे। सुनील लोधी ने मुख्यमंत्री को फिल्म हनुमान अंश का लोकप्रिय बुंदेली गीत ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई’ तंबूरा बजाकर सुनाया। मुख्यमंत्री के आग्रह पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव से जुड़ा भजन भी प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सुनील के माता-पिता महेन्द्र सिंह लोधी और भाग बाई का भी सम्मान किया। मुलाकात के दौरान संस्कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी, डिजिटल बुंदेली बौछार के सचिन चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button