कटनीजबलपुर

धार्मिक आयोजन के दौरान विवाद और खूनी संघर्ष एक गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर, दो आरोपियों से पूछताछ जारी

जबलपुर, यशभारत । रांझी थाना अंतर्गत आज़ाद नगर गंदी बस्ती क्षेत्र में रविवार की रात एक मंदिर में चल रहे भंडारे और धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मामूली बात को लेकर उपजा विवाद हिंसक रूप ले लिया । आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर हमला कर दिया । जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समीर वंशकार और उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है । वहीं पारस यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दो आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

1792999784 1
1792999792 3

पुलिस के अनुसार, आज़ाद नगर गंदी बस्ती स्थित एक मंदिर में भंडारे और पूजन का आयोजन चल रहा था, जिसमें भारी भीड़ मौजूद थी. इसी दौरान कुछ लोग तेज गति से बाइक लेकर वहां से निकले. स्थानीय लोगों ने उन्हें वाहन धीरे चलाने की हिदायत दी । जिससे नाराज होकर बाइक सवार युवक वहां से चला गया और कुछ ही देर बाद अपने अन्य साथियों को लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के साथ वापस लेकर आ गया ।
आरोपियों ने आते ही विवाद शुरू कर दिया और विरोध करने पर लाठी-डंडों से अंधाधुंध मारपीट शुरू कर दी । इस हिंसक झड़प में बीच-बचाव करने आए लोगों को भी चोटें आईं. एक आरोपी द्वारा धारदार हथियार (चाकू) से किए गए वार के कारण दो लोगों के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं. इस खूनी संघर्ष में रवि गोटियां, रागिनी गोटियां, पप्पू वर्मा, अनुज कोल , पारस यादव, आदि गोटिया, बिट्टू झरिया, मनीषी गोटिया घायल बताए जा रहे हैं.
घटना की सूचना मिलते ही रांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची । थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है । पुलिस ने मुख्य आरोपी समीर वंशकार और उसके अन्य साथियों के खिलाफ प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला पं थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी का कहना है कि सभी आरोपी और घायल एक ही क्षेत्र के रहने वाले हैं. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें हिरासत में ले लिया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button