
नई दिल्ली,एजेंसी। आज गुरुवार 8 जनवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है. कल की भारी गिरावट के बाद आज भी बाजार में सुस्ती देखी जा रही है, जिससे खरीदारों को थोड़ी राहत मिली है. वायदा बाजार (MCX) पर आज सुबह 10 बजे तक फरवरी कॉन्ट्रैक्ट वाला सोना 793 रुपये गिरकर 137216 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया. वहीं चांदी के दाम में भी गिरावट देखी गई. एमसीएक्स पर चांदी की कीमत 2353 रुपये गिरकर 248,252 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है.
क्यों जारी है सोने चांदी में गिरावट,मुनाफावसूली का दबाव
बुधवार की तरह गुरुवार को भी निवेशक उच्च स्तर पर अपनी होल्डिंग बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं, जिससे कीमतों में लगातार ‘करेक्शन’ आ रहा है.
अंतरराष्ट्रीय संकेत
वैश्विक बाजार में सोना $4,450 प्रति औंस के पास स्थिर होने की कोशिश कर रहा है, लेकिन डॉलर की मजबूती कीमतों को ऊपर जाने से रोक रही है.






