जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
लार्डगंज चौराहे पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, इंदौर सेब भंडार से लिए गए सैंपल

लाडगंज चौराहे के पास स्थित इंदौर सेब भंडार पर आज खाद्य विभाग की टीम ने औचक दबिश दी। इस कार्रवाई के दौरान टीम ने दुकान में साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद विभिन्न प्रकार की मिठाइयों और नमकीन के नमूने एकत्रित किए, जिन्हें तत्काल जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। विभाग का कहना है कि लैब रिपोर्ट आने के बाद ही गुणवत्ता की स्थिति स्पष्ट होगी और यदि किसी भी प्रकार की मिलावट पाई जाती है, तो दुकानदार के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अचानक हुई इस छापामार कार्रवाई से इलाके के अन्य दुकानदारों में भी हड़कंप का माहौल देखा गया।







