भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

सफाई अपनाओ-बीमारी भगाओ अभियान के तहत शहर में फॉगिंग डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए नगर निगम ने तेज किया अभियान, विभिन्न क्षेत्रों में कराई जा रही दवा का छिड़काव

सफाई अपनाओ-बीमारी भगाओ अभियान के तहत शहर में फॉगिंग

डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए नगर निगम ने तेज किया अभियान, विभिन्न क्षेत्रों में कराई जा रही दवा का छिड़काव

भोपाल,यश भारत। शहर में मच्छर जनित बीमारियों डेंगू, मलेरिया सहित अन्य संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए नगर पालिक निगम भोपाल द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। निगम की ओर से  सफाई अपनाओ-बीमारी भगाओ अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फॉगिंग कराई जा रही है। इसके माध्यम से मच्छरों के प्रकोप को कम करने और नागरिकों को बीमारियों से सुरक्षित रखने का प्रयास किया जा रहा है। नगर निगम की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर फॉगिंग का कार्य कर रही हैं। अभियान के तहत स्वच्छता के साथ-साथ मच्छर नियंत्रण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने दें कूलर  टंकियों और अन्य जल स्रोतों की नियमित सफाई करें तथा स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button