कोहरे ने रोकी ट्रेनो की रफ्तार, उत्कल 18 और महाकोशल 16 घंटे की देरी से
कटनी जंक्शन से गुजरने वाली एक दर्जन ट्रेनो पर असर

कटनी, यशभारत। उत्तर भारत में कडक़ड़ाती ठंड और घने कोहरे की वजह से टे्रनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। दिल्ली और अन्य शहरों से कटनी आने वाली गाडिय़ां घंटों देरी से चल रही है, जिसके चलते मुसाफिरों को ठंड में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक उत्कल और महाकोशल एक्सपे्रस घंटों देरी से चल रही हैं। इसके अलावा गोंडवाना एक्सपे्रस, चित्रकूट एक्सपे्रस, पवन एक्सपे्रस, दयोदय एक्सपे्रस सहित दिल्ली, प्रयागराग और बनारस की तरफ से आने वाली टे्रनें भी अपने निर्धारित समय से घंटो देरी से चल रही हैं। लगातार गिरते तापमान के चलते ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है। घने कोहरे और लो विजविलटी के कारण पिछले तीन दिनों से ट्रेनें लेट हो रही हंै। ऐसे में यात्रियों को ठंड का सामना करते हुए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है।
कोहरे के कारण दिखाई नहीं देते सिग्नल
रेल अधिकारियों ने बताया कि सर्दियों में ठंड और कोहरे के कारण सिग्नल दिखाई नहीं देते हैं, जिस कारण 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन चलाई जाती है। इसके अलावा सर्दियों में ट्रेन फ्रेक्चर की संभावना भी बनी रहती है। इसमें पटरियों के बीच लगे ज्वाइंट खुलने का डर बना रहता है। हादसे की संभावना को देखते हुए ट्रेन की रफ्तार धीमी रखी जाती है, हालांकि अब ट्रेनों की पटरी लगाने का सिस्टम बदल गया है। पहले कम लंबाई की पटरियां बिछाई जाती थीं लेकिन अब करीब 300 मीटर लंबी पटरी बिछाई जा रही है। जिसे ज्वाइंट करने के साथ-साथ आपस में जोडऩे के लिए विशेष किस्म की पट्टी का इस्तेमाल किया जाने लगा है।
तापमान गिरा, ठंड का असर
आज शनिवार की सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। 11 बजे के बाद कोहरे का छठना शुरू हुआ। लेकिन बादलों के कारण धूप नहीं निकली। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा। वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया।
कोहरे की वजह से प्रभावित टे्रनें
उत्कल एक्सपे्रस 18 घंटे की देरी से
गोंडवाना एक्सपे्रस 6 घंटे की देरी से
दयोदय एक्सपे्रस 1 घंटे की देरी से
चित्रकूट एक्सपे्रस 7 घंटे की देरी से
महाकोशल एक्सपे्रस 16 घंटे की देरी से
पवन एक्सपे्रस 4 घंटे की देरी से
नर्मदा एक्सपे्रस 5 घंटे की देरी से