भोपालमध्यप्रदेश

राज्य पुलिस सेवा के 5 इंस्पेक्टर पदोन्नत होकर बने डीएसपी

राज्य पुलिस सेवा के 5 इंस्पेक्टर पदोन्नत होकर बने डीएसपी

भोपाल,यशभारत।  मध्यप्रदेश गृह विभाग ने पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य पुलिस सेवा के 5 वरिष्ठ निरीक्षकों को पदोन्नत कर उप पुलिस अधीक्षक  के पद पर तैनात किया है। गृह मंत्रालय द्वारा इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में अखिलेश कुमार मिश्रा, वीरेंद्र सिंह चौहान, अवनीश कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार पंवार और आशीष सप्रे शामिल हैं। प्रमोशन के बाद इन सभी अधिकारियों को 2 वर्ष की अवधि के लिए प्रोबेशन पीरियड परिवीक्षा अवधि पर रखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button