भोपाल

लिंक रोड पर ढाबे के कर्मचारियों और ग्राहकों के बीच हुई मारपीट  – सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, मौके पर पहुंची पुलिस

लिंक रोड पर ढाबे के कर्मचारियों और ग्राहकों के बीच हुई मारपीट
– सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, मौके पर पहुंची पुलिस
भोपाल यशभारत। लिंक रोड पर एक ढाबे के कर्मचारियों और ग्राहकों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पुलिस का अमला पहुंचा और मामले को शांत कराया। पुलिस ने क्षेत्र की दुकनों के बंद कराया है। विवाद किन कारणों से हुआ फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आ सकी है। पुलिस के पास किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लिंक रोड स्थित शाही दरबार ढाबे के कर्मचारियों और ग्राहकों के बीच मारपीट हुई। मारपीट के दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। इस दौरान वीडियो रिकार्ड कर लिया गया। हाथों में डंडे लिए लोग मारपीट करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोगों की कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आई है। बताया जा रहा है कि पूर्व में भी इलाके में इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी है। स्थानीय रहवासियों और व्यापारियों ने पुलिस की चौकसी बढ़ाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button