भोपालमध्य प्रदेश
ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
भोपाल, यशभारत। राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक 59 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मिसरोद क्षेत्र स्थित रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मृतक की पहचान नवारीलाल यादव पिता मूलचंद यादव उम्र 59 साल के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसा ट्रेन से कटने के कारण हुआ। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच कर रही है।







