भोपाल

जिला कांग्रेस कमेटी ने रोशनपुरा चौराहे पर किया उग्र प्रदर्शन 

जिला कांग्रेस कमेटी ने रोशनपुरा चौराहे पर किया उग्र प्रदर्शन
भोपाल यशभारत। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को रोशनपुरा चौराहे पर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने भोपाल में पकड़ी गई एमडी ड्रग्स की भारी मात्रा, लगातार हो रही ड्रग्स सप्लाई और नशे की बढ़ती गिरफ्त को लेकर ाविरोध जताया। कांग्रेसजनों ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में ड्रग्स माफिया को सत्तारूढ़ भाजपा नेताओं का संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते भोपाल जैसे शांति प्रिय शहर में भी अब नशे की जड़ें गहरी होती जा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को नशे के दलदल में धकेलने वाले इन माफियाओं के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रदर्शन के दौरान ड्रग्स मुक्त भोपाल चाहिए, भाजपा सरकार होश में आओ, ड्रग्स माफिया को संरक्षण देना बंद करो के नारे लगाए। प्रवीण सक्सेना ने कहा कि यदि शीघ्र ही ड्रग्स की रोकथाम के लिए सरकार ने ठोस और पारदर्शी कदम नहीं उठाए, तो कांग्रेस सडक़ से लेकर विधानसभा तक संघर्ष करेगी। प्रदर्शन में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, लोकसभा प्रत्याशी रहे अरुण श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव गुड्डू चौहान, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष कसाना, युवा कांग्रेस कार्यवाहक जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button