Top-5इंदौरकटनीग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमंडलामध्य प्रदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरेंमुंबईराज्य

दुर्गा पंडाल में करंट से बचाव के लिए लगाए सुरक्षा उपकरण, खतरा होने पर खुद बंद हो जाएगी बिजली

1000 से 3000 रुपये तक में उपलब्ध हैं सुरक्षा उपकरण,

1000 से 3000 रुपये तक में उपलब्ध हैं सुरक्षा उपकरण,

जबलपुर, यश भारत। नवरात्र के दौरान दुर्गा पंडालों में बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा उपाय अपनाए जा रहे हैं। अधीक्षण अभियंता संजय अरोरा ने बताया कि होम साइंस कॉलेज रोड स्थित आशीष हॉस्पिटल के पास शिव पूजन दुर्गा समिति के पंडाल में बिजली से सुरक्षा के लिए अर्थ लीकेज सर्किट ब्रेकर (ईएलसीबी) और रेसिडुअल करंट सर्किट ब्रेकर (आरसीसीबी) लगाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि ये उपकरण बिजली के रिसाव से होने वाले संभावित हादसों को रोकने में मदद करते हैं। पंडाल में शॉर्ट सर्किट होने या बिजली का करंट रिसने की स्थिति में सुरक्षा उपकरण निर्धारित स्थिति में स्वतः ट्रिप होकर बिजली आपूर्ति बंद कर सकते हैं। इससे करंट लगने और बिजली से जुड़ी दुर्घटनाओं का खतरा कम करने में मदद मिलती है।

आसानी से उपलब्ध हैं उपकरण

अधीक्षण अभियंता संजय अरोरा के अनुसार, इस तरह के सुरक्षा उपकरण इलेक्ट्रिकल दुकानों पर आसानी से उपलब्ध हैं। इनकी कीमत लगभग 1000 से 3000 रुपये तक है। उन्होंने दुर्गा समितियों से पंडालों में बिजली की सुरक्षित व्यवस्था करने और आवश्यक सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने पर जोर दिया, ताकि नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button