भाजपा को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प, युवा नेता राहुल अवस्थी ने प्रधानों संग बनाई रणनीति
*रामनगर,

भाजपा को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प, युवा नेता राहुल अवस्थी ने प्रधानों संग बनाई रणनीति
*रामनगर, बाराबंकी। बुधवार को रामनगर में भाजपा युवा नेता शिव प्रकाश अवस्थी उर्फ राहुल के आवास पर बैठक हुई। जिसमे क्षेत्र के ग्राम प्रधानों व समर्थकों ने भाग लिया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के बारे में चर्चा हुई।राहुल अवस्थी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाना प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सुशासन व विकास की नीति से जनता का भरोसा लगातार बढ़ा है। एक समर्पित कार्यकर्ता के नाते वह संगठन को सशक्त करने में जुटे हैं। पार्टी का मूल मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ ही हमारी ताकत हैबैठक में प्रधानों ने सरकार के कार्यों की सराहना की। कहा कि क्षेत्र में स्थानीय युवा नेतृत्व को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। प्रधानों ने भरोसा दिलाया कि पार्टी यदि स्थानीय चेहरों को मौका देती है तो जनता एकजुट होकर प्रचंड जनादेश देगी।आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों व राजनीतिक गतिविधियों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। गांव-गांव तक योजनाओं के प्रचार की रूपरेखा तय की गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान कन्हैया लाल, पप्पू यादव, सुनील, दुर्वेश निषाद, सुभाष रावत, दिल्ले यादव, बीडीसी शिव प्रसाद, आनंद अवस्थी, मुदित अवस्थी सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







