भोपालमध्य प्रदेश

देवास फै्ट्री धमाके की सीबीआई जांच की मांग, किसानों को गुमराह कर रही सरकार कुणाल चौधरी

देवास फै्ट्री धमाके की सीबीआई जांच की मांग, किसानों को गुमराह कर रही सरकार कुणाल चौधरी

भोपाल यश भारत। मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर चल रही गेहूं खरीदी को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव कुणाल चौधरी ने सरकार को ढोल ताशे और तमाशे की सरकार बताते हुए कहा कि विज्ञापनों के जरिए किसानों की आय बढ़ने का दावा किया जा रहा है, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आय बढ़ाने का सिर्फ झांसा दे रही है। चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय सोयाबीन के दामों में लगभग 40 प्रतिशत तक वृद्धि की गई थी जबकि वर्तमान सरकार मामूली बढ़ोतरी पर भी बड़े बड़े दावे कर रही है। गेहूं खरीदी को लेकर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में 365 लाख मीट्रिक टन गेहूं उत्पादन के मुकाबले केवल 16 लाख मीट्रिक टन की खरीदी होना ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहा है। उनका आरोप था कि किसानों को समर्थन मूल्य का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा और व्यवस्थाएं केवल प्रचार तक सीमित हैं। प्रेस वार्ता के दौरान देवास की बारूद फैक्ट्री में हुए विस्फोट पर भी कांग्रेस ने चिंता जताई। कुणाल चौधरी ने कहा कि यह हादसा सुरक्षा मानकों की अनदेखी और भ्रष्टाचार का परिणाम है। उन्होंने प्रदेश में हुए सभी विस्फोट कांडों की सीबीआई जांच कराने की मांग करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button