इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बांधवगढ़ में मिला बाघ का शव : घाव में कीड़े पड़ गए थे, इलाज के दौरान मौत

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से बाघ प्रेमियों के लिए बुरी खबर है। मानपुर बफर परिक्षेत्र में एक सप्ताह में दो बाघों की मौत हो गई है। दोनों ही बाघों की मौत देवरी बीट में हुई है। अधिकारियों का कहना है कि मौत की वजह आपसी संघर्ष हो सकती है।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में शुक्रवार को मानपुर बफर परिक्षेत्र के देवरी बीट में बाघ का शव क्षत-विक्षत मिला। डॉग स्क्वायड और मेटल डिटेक्टर से सर्चिंग कराई गई। बाघ के पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया। वहीं एक बाघिन की मौत 16 जुलाई रविवार को देवरी बीट में हुई थी। बाघिन की पीठ पर घाव में कीड़े पड़ गए थे, इलाज के दौरान मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button