जबलपुरदेशमध्य प्रदेश

27 अगस्त को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का संभावित जबलपुर प्रवास

व्हीएफजे में टेंक ओवर हालिंग प्लांट का शिलान्यास करेंगे

जबलपुर यश भारत। आगामी 27 अगस्त को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का शहर प्रवास होने की संभावना है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व्हीएफजे में टी-72 टेंक के ओवर हालिंग प्लांट की आधारशिला रखेंगे। इसके लिए व्हीएफजे में तैयारियां शुरू हो गई हैं।
उल्लेखनीय है कि आयुध निगम बनने के बाद शहर की व्हीकल फैक्ट्री आर्मर्ड व्हीकल निगम लिमिटेड (एवीएनएल) में सम्मिलित की गई है।

बताया जाता है कि अवाडी स्थित हेवी व्हीकल फैक्ट्री में टेंक का निर्माण किया जाता है। इसके साथ ही हेवी व्हीकल फैक्ट्री टेंक के ओवर हालिंग का काम करती आ रही है। उच्च स्तर पर व्हीकल फैक्ट्री में टेंक के ओवर हालिंग का काम स्थानांतरित करने का फैसला लिया गया, ताकि एच वी एफ पूरी गति से नये टेंकों का निर्माण कर सके। तत्कालीन मुख्य महाप्रबंधक एस के भोला के कार्यकाल में दो वर्ष पूर्व टेंकों के ओवर हालिंग का काम शुरू किया गया था। जो सफलता पूर्वक स्थापित हो गया है।

लिहाजा टेंकों के निर्माण के लिए प्लांट की स्थापना की जाना है। इसके साथ ही पूरी तरह से ओवर हालिंग के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर भी स्थापित किया जाना है। व्हीएफजे को अब तक मिले टेंकों की ओवर हालिंग मापदंड पर पूरी तरह खरे उतरे हैं। लिहाजा टेंकों के काम को विस्तार देने के लिए प्लांट स्थापित करने के निश्चय के बाद रक्षा मंत्री प्लांट की आधारशिला रखने आ रहे हैं।

यूं तो करीब तीन माह पूर्व ही रक्षा मंत्री के उक्त प्लांट की आधारशिला रखने का कार्यक्रम तय था। लेकिन रक्षा मंत्री की कतिपय व्यस्तता के चलते उनका आगमन टल गया था। अब दूसरी बार पुनः उनके आगमन की संभावित तिथि की सूचना मिलने के बाद व्हीकल फैक्ट्री में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button