भोपालमध्य प्रदेश

संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, हत्या या खुदकुशी जांच में जूटी पुलिस

संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, हत्या या खुदकुशी जांच में जूटी पुलिस

भोपाल, यशभारत। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक की संदिग्ध लाश मिलने से पूरा क्षेत्र दहल उठा। इस घटना ने इलाके में दहशत पैदा कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच का मोर्चा संभाल लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना की खबर मिलते ही छोला मंदिर थाना प्रभारी सरस्वती तिवारी अपनी टीम के साथ फौरन मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और आसपास के इलाके को घेरे में लेकर फोरेंसिक साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि वे हर उस बिंदु की जांच कर रहे हैं जो मौत की गुत्थी सुलझाने में मददगार साबित हो सके।

हत्या की आशंका से इलाके में खौफ
स्थानीय लोगों के बीच इस संदिग्ध मौत को लेकर गहरा आक्रोश और डर देखा जा रहा है। आस पास रहने वालें लोगों की मानें तो परिस्थितियां हत्या की ओर इशारा कर रही हैं, जबकि पुलिस अभी आत्महत्या के एंगल को भी खारिज नहीं कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले किसी भी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

CCTV और मोबाइल कॉल रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
मृतक की शिनाख्त और मामले के खुलासे के लिए पुलिस तकनीकी जांच का सहारा ले रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि युवक के अंतिम पलों की हलचल का पता चल सके। साथ ही, मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल्स और अन्य तकनीकी सबूतों के जरिए कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button