इंदौरकटनीग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

सोशल मीडिया पर पुराने वायरल नोट की तस्वीर और मीम्स की भरमार, वर्षों पहले वायरल हुई एक लाइन सोनम बेवफा है आज साबित हो गई

जबलपुर यश भारत। इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी की संलिप्तता सामने आने के बाद वर्षों पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक लाइन सोनम गुप्ता बेवफा है आज न केवल सच साबित हुई बल्कि वर्षों पुरानी उस नोट की तस्वीर और मीम्स की सोशल मीडिया पर वायरल होकर ट्रेंड कर रही है। वर्षों पुराना यह वाक्या न केवल लोगों का ध्यान खींच रहा है बल्कि इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ सी आ गई है। और यह सब कुछ हो रहा है इंदौर के राजा रघुवंशी की मेघालय में हुई नृशंस हत्या की घटना सुर्खियों में आने के बाद।
भले ही यह घटना प्रदेश के इंदौर से जुड़ी हुई हो लेकिन पूरे देश और मीडिया पर इसकी चर्चाएं होकर सुर्खियां बनी है। सोनम गुप्ता बेवफा है यह लाइन बरसों पहले एक ?10 के पुराने नोट पर लिखकर किसी अनजान शख्स ने इस सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। और यह बात क्या वर्ष 2016 का बताया जा रहा है। एक मजाक के तौर पर शुरू हुआ यह ट्रेड मीम्स कलचर का हिस्सा बन गया किसी को पता ही नहीं चला। इसकी शुरुआत हुई थी एक पुरानी ?10 की नोट से जिस पर किसी ने पेन से लिख दिया था सोनम गुप्ता बेवफा है और नोट पर लिखी यह तस्वीर वायरल कर दी गई थी देखते ही देखते लोगों ने ना केवल इसे एक मजाक के तौर पर लिया और जोक्स के रूप में भी इस्तेमाल किया। बल्कि अपने एक्स पर बेवफा प्रेमी प्रेमिका के लिए तानों के रूप में भी इस्तेमाल किया गया। स्टैंड को पंख जब लगे जब नोटबंदी के दौरान पुराने नोटों को अवैध करार दे दिया गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने डॉन पुरानी नोट शेयर करने शुरू कर दिए जिस पर यही लाइन लिखी हुई थी सोनम गुप्ता बेवफा है। अवैध करार दिए गए पुराने नोटों पर चाहे वह ?10 का हो या 2000 का सभी पर इस लाइन ने अपनी जगह बना ली थी। इसकी खास बात यह थी कि इसमें कोई सच्ची कहानी या गंभीर मुद्दा नहीं था सिर्फ एक लाइन थी जो इमोशन धोखा और मजाक का हिस्सा बन गई। हालांकि अब कुछ लोग इसे गंभीर सामाजिक संदर्भों से जोडक़र देखने लगे है खासकर जबसे इंदौर की राजा रघुवंशी की मेघालय में हुई हत्या मैं उसकी पत्नी सोनम की संलिप्तता सामने आई है। अब तक की शुरुआती पुलिस पड़ताल में यह बात निकाल कर सामने आ रही है कि राजा की हत्या की साजिश उसकी नई नवेली पत्नी ने ही रची थी और वह भी अपने प्रेमी के साथ मिलकर। और अपनी इस साजिश को अंजाम तक पहुंचाया। पुलिस की पूछताछ में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। सोनम सहित तीन आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है जबकि एक अभी भी फरार है। वास्तविकता क्या है यह तो पुलिस की फाइनल खुलासे की बाद सामने आएगा लेकिन इस बहाने बरसों पुरानी एक लाइन ने आखिरकार सोनम को बेवफा साबित ही कर दिया और यह लाइन बेवफाई का पर्याय बन गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button