जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पुलिस का जुए के फड़ों पर बड़ा एक्शन 96 जुआड़ी गिरफ्तार

1,97,705 नकद, 2 कार, 5 बाइक, 6 मोबाइल फोन जप्त

पुलिस का जुए के फड़ों पर बड़ा एक्शन 96 जुआड़ी गिरफ्तार

1,97,705 नकद, 2 कार, 5 बाइक, 6 मोबाइल फोन जप्त

जबलपुर यशभारत। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर जिले में अवैध जुए और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, जबलपुर पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में दबिश देकर 96 जुआड़ियों को रंगे हाथ पकड़ा है।
इस अभियान में पुलिस ने1,97,705 नकद,2 कार,5 दुपहिया वाहन,6 मोबाइल फोन
जप्त किए हैं। यह सभी जुआ फड चरगवां, गोरखपुर, कोतवाली, रामपुर, पाटन, गोहलपुर, भेड़ाघाट, हनुमानताल, ग्वारीघाट, गोराबाजार, मझगवां, बरेला, पनागर, अधारताल आदि थाना क्षेत्रों में दी गईं।
सबसे बड़ी कार्रवाई चरगवां थाना क्षेत्र में हुई, जहां टीनशेड में चल रहे फड़ से 11 जुआड़ी गिरफ्तार किए गए और ₹83,400 नकद, कई वाहन और मोबाइल जब्त हुए।कई स्थानों पर आरोपी भागने में सफल रहे, लेकिन अधिकांश को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
सभी जुआड़ियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
कार्रवाई में नगर व ग्रामीण पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों, थाना प्रभारियों और विशेष टीमों की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button