जबलपुरमध्य प्रदेश
CRIME NEWS JABALPUR, खमरिया में पेड़ से टकराई कार, लगी भीषण आग : कार चालक और यात्री की बमुश्किल बची जान, दोनों अस्पताल में भर्ती
![CRIME NEWS JABALPUR, खमरिया में पेड़ से टकराई कार, लगी भीषण आग : कार चालक और यात्री की बमुश्किल बची जान, दोनों अस्पताल में भर्ती 1 85](https://yashbharat.co.in/wp-content/uploads/2023/05/85.jpg)
जबलपुर, यशभारत। खमरिया के डुमना चौकी में एयरपोर्ट की ओर जा रही कार अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना के तुरंत बाद कार में अचानक आग लग गयी। जिसके बाद आसपास के राहगीर और पुलिस कर्मियों ने कार चालक और उसमें सवार एक यात्री को बमुश्किल कार से बाहर निकाला। दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामले की जांच जारी है।
एएसपी प्रदीप शेंडे ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि खमरिया की डुमना रोड पर देर रात एक बेकाबू कार अनियंत्रित होकर पेड से टकरा गई। जिसके बाद उसमें आग लग गयी। गनीमत यह रही कि कार में सवार दोनों सुरक्षित है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामले की जांच जारी है।