रक्षा उत्पादन सचिव को भेजा अवमानना नोटिस एआईडीईएफ ने कहा कि मद्रास हाईकोर्ट में दिये हलफनामे का उल्लंघन
62,000 कर्मचारियों के बीच हस्ताक्षर अभियान भी शुरू

रक्षा उत्पादन सचिव को भेजा अवमानना नोटिस एआईडीईएफ ने कहा कि मद्रास हाईकोर्ट में दिये हलफनामे का उल्लंघन
जबलपुर यशभारत। अखिल भारतीय रक्षा कर्मचारी महासंघ (एआईडीईएफ) ने सचिव (रक्षा उत्पादन) को न्यायालय की अवमानना का नोटिस जारी किया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि रक्षा मंत्रालय के दिनांक 04-08-2025 और 28-08-2025 के दो आदेश, आयुध कारखानों के रक्षा नागरिक कर्मचारियों की सेवा शर्तों के संबंध में मद्रास उच्च न्यायालय के समक्ष दिए गए आश्वासनों का उल्लंघन करते हैं।
एआईडीईएफ नेता एस. एन. पाठक और सी. श्रीकुमार ने कहा कि सरकार ने 21जून2021को 41आयुध कारखानों को 7 रक्षा उत्पादन निगमों में परिवर्तन कर दिया था।उसके खिलाफ एआईडीईएफ ने मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।सरकार की ओर से अदालत में हलफनामा दाखिल किया था।जिसमें हलफनामों के माध्यम से वचन दिया है कि कर्मचारी सात नए डीपीएसयू में प्रतिनियुक्ति पर केन्द्रीय सरकार के कर्मचारी बने रहेंगे, जब तक कि वे अवशोषण का विकल्प नहीं चुनते हैं, और उनके वेतन, भत्ते और सेवा शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी।
महासंघ ने विवादास्पद आदेशों को वापस लेने की मांग की है और 62,000 कर्मचारियों के बीच हस्ताक्षर अभियान भी शुरू कर रहा है, ताकि उनका केंद्र सरकार का दर्जा बरकरार रखा जा सके।एआईडीईएफ ने उक्त नोटिस की प्रति रक्षा सचिव,महानिदेशक(सी एंड एस)और गत4अगस्त को गठित आमेलन समिति के सभापति को दी है। सरकार इस अवमानना नोटिस पर क्या प्रतिक्रिया देती है। यह देखना बाकी है।







