भोपाल

सीएमएचओ ने किया जिला अस्पताल की ओपीडी का निरीक्षण – तीन डॉक्टर अनुपस्थित मिले, नोटिस जारी

सीएमएचओ ने किया जिला अस्पताल की ओपीडी का निरीक्षण
– तीन डॉक्टर अनुपस्थित मिले, नोटिस जारी
भोपाल, यश भारत। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा ने जयप्रकाश जिला चिकित्सालय की ओपीडी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीन डॉक्टर अनुपस्थित मिले। सीएमएचओ ने अनुपस्थित चिकित्सकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। डॉ. मनीष शर्मा ने शाम करीब 5.15 से 5.30 बजे के बीच दंत रोग, नेत्र रोग, मानसिक रोग, अस्थि रोग, मेडिसिन, शल्य क्रिया, नाक-कान-गला तथा त्वचा रोग विभाग की ओपीडी का जायजा लिया। इस दौरान दंत चिकित्सक डॉ. नीलिमा सोनी, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. जय कुमार साहू और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलू गुप्ता अपने कक्ष में मौजूद नहीं पाए गए। सीएमएचओ ने बताया कि अनुपस्थिति के कारण मरीजों को हुई असुविधा को गंभीरता से लिया गया है और संबंधित डॉक्टरों को नोटिस जारी किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button