भोपाल

डिजिटल होगी आपराधिक न्याय प्रणाली – भोपाल में पहली बार एक मंच पर आए पुलिस

डिजिटल होगी आपराधिक न्याय प्रणाली
– भोपाल में पहली बार एक मंच पर आए पुलिस
भोपाल, यश भारत। आपराधिक मामलों की जांच और न्यायिक प्रक्रिया को अधिक तेज, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में रविवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में राज्य स्तरीय आईसीजेएस (इंटरऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम) कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें पुलिस, न्यायपालिका, अभियोजन, जेल, फॉरेंसिक और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी पहली बार एक मंच पर जुटे। कार्यशाला में डिजिटल इंटीग्रेशन, ई-समन, ई-वारंट, डिजिटल चार्जशीट, सीसीटीएनएस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति संजीव एस. कालगांवकर ने कहा कि भविष्य की न्याय व्यवस्था तकनीक आधारित होगी और इसका सबसे बड़ा लाभ आम नागरिक को मिलेगा। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने बताया कि मध्यप्रदेश पुलिस डिजिटल पुलिसिंग की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। विवेचना अधिकारियों को टैबलेट उपलब्ध कराए गए हैं तथा ई-साक्ष्य, सीसीटीएनएस और नएएफआईएस जैसी तकनीकों के जरिए जांच को अधिक वैज्ञानिक बनाया जा रहा है। इस अवसर पर सीसीटीएनएस डेटा गुणवत्ता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रतलाम को प्रथम, अशोकनगर और गुना को संयुक्त रूप से द्वितीय तथा राजगढ़ को तृतीय पुरस्कार दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button