भोपाल

11 सितंबर को जनता दरबार लगाएंगे सीएम – चुनाव से दो साल पहले धार पर भाजपा की नजर

11 सितंबर को जनता दरबार लगाएंगे सीएम
– चुनाव से दो साल पहले धार पर भाजपा की नजर
यश भारात, भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को अभी करीब दो साल का वक्त बाकी है, लेकिन सियासी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। सत्तारूढ़ भाजपा ने चुनावी तैयारियों के तहत आदिवासी क्षेत्रों पर विशेष फोकस शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 11 सितंबर को धार में जनता दरबार लगाएंगे। धार आदिवासी बहुल क्षेत्र होने के साथ ही कांग्रेस के प्रभाव वाला इलाका भी माना जाता है। खास बात यह है कि यह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का गृह जिला भी है। ऐसे में मुख्यमंत्री का धार दौरा राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री जनता दरबार में आम लोगों के साथ व्यापारियों और उद्योगपतियों से भी संवाद करेंगे। स्थानीय समस्याओं, विकास कार्यों और क्षेत्र की अपेक्षाओं को जानने के साथ सरकार की योजनाओं के फीडबैक पर भी चर्चा की जाएगी। भाजपा की रणनीति आदिवासी वर्ग के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की है। वहीं कांग्रेस भी क्षेत्र में सक्रिय है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार लगातार स्थानीय कार्यक्रमों के जरिए अपनी सक्रियता बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री का धार दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब दोनों प्रमुख दलों की नजर आदिवासी वोट बैंक पर है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button