जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
कुआं सफाई के दौरान बम मिलने की खबर हडकंप

कुआं सफाई के दौरान बम मिलने की खबर हडकंप
जबलपुर यश भारत। राझी थाना क्षेत्र के गोकुलपुर में आज एक कुआं की सफाई के दौरान बम मिलने की जानकारी लगने पर रांझी पुलिस और बम स्क्वायड का दस्ता मौके पर पहुंचा और तथा जांच पड़ताल प्रारंभ की तो पता चला कि वह बम ना होकर बल्कि सोडा बनाने के काम में आने वाला सेल था जो हूबहू बम के जैसे ही नजर आ रहा था। बम मिलने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई थी।

रांझीथाना प्रभारी उमेश गोल्हानी के मुताबिक जैसे ही बम की जानकारी लगी थी तत्काल थाने का स्टाफ मौके पर पहुंच गया था और बम स्क्वॉड को भी खबर कर दी गई थी जिसकी बात कुछ ही देर में बम स्क्वायड भी मौके पर पहुंच गई थी। लेकिन जब बमनुमा वस्तु मिलने की जांच की गई तो वह सेल निकला।







