मध्य प्रदेशराज्य

यमदूत बना रेत लोड हाईवा: तेज रफ्तार से बाईक सवारों को रौंदा, पिता-पुत्र की मौके पर मौत; 1 गंभीर

शहडोल। जिले के देवलौंद थाना क्षेत्र में बीते सोमवार भीषण सड़क दुघर्टना हुई, जिसमें पिता और पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई है। एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है। जानकारी के मुताबिक, रेत लोड हाईवा ने इन्हें अपना शिकार बनाया है। विदित हो कि, इस घटना के ठीक एक दिन पूर्व ही, ब्यौहारी थाना के ग्राम सूखा में, रविवार की शाम बोरवेल मशीन वाहन ने मां और उसके बच्चों को चपेट लिया था, जिसमें मां और 6 वर्षीय बेटे की मौत हो गई एवं बेटी आज भी उपचार्थ अस्पताल में भर्ती है। लगातार बढ़ रहे ऐसे हादसों से जहां जनाक्रोश बढ़ गया है, तो वहीं दूसरी ओर कई सवाल भी उठ खड़े हुए हैं। मामले में पुलिस जांच जारी है।

बुढ़वा से ब्यौहारी जा रहे थे बाईक सवार

देवलोंद पुलिस ने बताया कि, यह हादसा ग्राम जगमाल (शिव शक्ति आश्रम समीप) में हुआ है। जहां चौरी निवासी ईश्वरदीन खैरवार (62 वर्ष) और पुत्र गंगा सिंह खैरवार (45 वर्ष) के साथ ईश्वरदीन का भतीजा रामकुशल बुढ़वा से ब्यौहारी की ओर बाईक से जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार रेत से लदे हाइवा ने बाइक सवारों को कुचल दिया। इस दौरान मौके पर ही पिता-पुत्र ने दम तोड़ दिया। जबकि, ईश्वरदीन का भतीजा गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जहां, उसकी हालत भी बेहद नाजुक बनी हुई है।

घटना को लेकर क्षेत्रीय जागरूक जनों ने आरोप लगाया है कि, उक्त दुर्घटना कारित करने वाले ट्रक में अवैध रेत का परिवहन किया जा रहा था। बहरहाल, इस मामले में थाना प्रभारी का फोन नहीं उठने की वजह से यह स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं घटना के तुरंत बाद चालक, वाहन छोड़कर भाग गया। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। यह हादसा महज संयोग नहीं बल्कि, रेत लोड कर अधिक से अधिक चक्कर लगाने के फेरे में लापरवाहीपूर्वक और रेत रफ्तार वाहन चालने का परिणाम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button