मध्य प्रदेशराज्य

बड़ी खबर : काली बुलेट पर आए फर्जी पटवारी: PM आवास के नाम पर महिला के जेवरात और नकदी लेकर उड़े 

रीवा । मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रमनगरी में ठगी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां काले रंग की बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक खुद को पटवारी बताकर गांव पहुंचे और प्रधानमंत्री आवास योजना का सर्वे करने की बात कहकर एक महिला को अपने झांसे में ले लिया।

 

जानकारी के मुताबिक तेरसी साकेत अपने घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान दो युवक पहुंचे और खुद को राजस्व विभाग का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तीन लाख रुपये की सहायता राशि मिलने वाली है। सरकारी अधिकारी समझकर महिला ने उन पर भरोसा कर लिया।

आवास स्वीकृति से पहले गहनों, नकदी और दस्तावेजों का वेरिफिकेशन

ठगों ने महिला से कहा कि आवास स्वीकृति से पहले घर में रखे गहनों, नकदी और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने आधार कार्ड भी मांगा और पूरी प्रक्रिया को सरकारी कार्रवाई जैसा दिखाने का प्रयास किया। महिला आवास मिलने की उम्मीद में घर के अंदर गई और अपने सोने-चांदी के गहनों के साथ लगभग 15 हजार रुपये नकद लेकर बाहर आ गई। इसके बाद दोनों युवकों ने कागजों पर कुछ लिखने का नाटक किया और महिला को सामान वापस रखने की बात कही। जब महिला घर के अंदर गई तो ठग मौके की तलाश में आसपास नजर बनाए रहे। कुछ देर बाद उन्होंने पानी पीने की इच्छा जताई। जैसे ही महिला पानी लेने घर के अंदर गई, दोनों शातिर गहने और नकदी लेकर बुलेट मोटरसाइकिल से फरार हो गए।

आरोपी गहने और 15 हजार नकदी लेकर फरार

जब महिला पानी लेकर बाहर लौटी तो दोनों कथित पटवारी वहां से गायब थे। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला, तब महिला को एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो चुकी है। वहीं महिला ने हल्ला गुहार किया तो गांव के लोग इकट्ठा हुए लेकिन तब तक भाग चुके थे। वही फॉर्म सूचना डायलॉग दोबारा को दी गई डायलॉग दोबारा पहुंचे और तत्काल संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर पुलिस ठगो की तलाश में जुटी हुई है।

गांव में मचा हड़कंप

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी अधिकारी बनकर घूम रहे ऐसे गिरोह अब गांवों को निशाना बना रहे हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि काली बुलेट पर आए दोनों आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

ठग गिरोह की नई कार्यप्रणाली आई सामने

फिलहाल इस घटना ने ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय ठग गिरोहों की नई कार्यप्रणाली को उजागर कर दिया है। पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि किसी भी व्यक्ति को सरकारी अधिकारी मानने से पहले उसकी पहचान जरूर सुनिश्चित करें और नकदी, गहने या महत्वपूर्ण दस्तावेज किसी अज्ञात व्यक्ति को न सौंपें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button