भोपाल

इंदौर में हुई घटना के बाद भोपाल में सख्ती का दावा 

इंदौर में हुई घटना के बाद भोपाल में सख्ती का दावा 

– प्रतिबंध के बावजूद राजधानी में भारी वाहन कर गए प्रवेश  

– त्यौहार पर बढ़ेगी भीड़ व्यवस्था संभालना होगा मुश्किल 

भोपाल यशभारत। प्रदेश की आर्थिक राजधानी माने जाने वाले इंदौर शहर में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना ने व्यवस्थाओं को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन द्वारा भारी वाहनों के लिए तय की गई समय सीमा के बाद भी भारी वाहनों का प्रवेश जारी है। इंदौर में हुई घटना के बाद भोपाल में सख्ती करने का दावा करने का दावा पुलिस कमिश्रर ने किया है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भारी वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए। कमिश्रर के निर्देश जारी करने के बाद यशभारत टीम ने राजधानी के इलाकों का जायजा लिया तो नजारे चौंकाने वाले सामने आए हैं। भीड़ वाले इलाकों में ही भारी माल वाहक वाहन खड़े नजर आए तो वहीं कई वाहन बेलगम गति से दौड़ते दिखे।

1758017514 WhatsApp Image 2025 09 16 at 15.36.14

कहां क्या थी स्थिति 
स्थिति एक – जिंसी रोड 

जिंसी रोड स्लाटर हाउस के के पास कई बड़े माल वाहक नजर आए। कुछ देर पहले ही ये वाहन यहां खड़े हुए थे। वाहन चालकों ने बताया कि जब राजधानी में प्रवेश किया तो किसी ने रोका टोकी नहीं की। भीड़ वाले इलाकों से होते हुए ही जिंसी चौराहा से होते हुए स्लाटर हाउस तक आ गए थे।

स्थिति दो – कोलार रोड को राजधानी का सबसे व्यस्ततम मार्ग माना जाता है। यहां पर कई बड़े माल वाहक वाहन दोपहर के समय नजर आए। यहां यातायात अमला सिग्रल खड़ा नजर आया, लेकिन बड़े वाहनों की जांच नहीं की गई। कुछ यातायात कर्मियों ने वाहन चालकों से जानकारी लेने के बाद उन्हें जाने दिया।

1758017560 WhatsApp Image 2025 09 16 at 15.36.14 (1)

स्थिति तीन – न्यू मार्केट 

पुराने शहर और न्यू मार्केट क्षेत्र में सैकड़ों भारी वाहन प्रवेश करते देखे गए। नगर पुलिस ने त्यौहार के दौरान सुबह 6 से रात 11 बजे तक भारी वाहनों पर रोक के आदेश जारी किए थे। इसके बावजूद ट्रकों और बड़े कंटेनरों के शहर के मुख्य मार्गों से गुजरने के नजारे समने आए ।

यातायात व्यवस्था सवालों के घेरों में आई 

त्योहारों के दौरान शहर के कई इालाकें में भीड़ बढ़ जाती है। नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्र के दौरान लोग परिवार सहित निकलते हैं, ऐसे में सडक़ दुर्घटनाओं क संभावनाएं भी रहती हैंंञ। त्योहार के मौसम में राजधानी भोपाल और प्रदेश के अन्य बड़े शहरों में यातायात व्यवस्था सवालों के घेरे में हैँ। नगर निगम और पुलिस प्रशासन द्वारा बार बार चेतावनी और आदेश जारी करने के बावजूद भी राजधानी में भारी वाहनों का प्रवेश जारी है। यातायात पुलिस के अनुसार, त्यौहार के दिनों में बाजारों में खरीदारी और रौनक बढ़ जाती है, जिससे पहले ही भीड़ रहती है। ऐसे में भारी वाहनों का प्रवेश ट्रैफिक सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव डाल रहा है।

आदेश का नहीं होता पालन 

स्थानीय कपड़ा व्यापारी अवनीश अहूजा ने बताया कि त्यौहारों के समय पहले ही सडक़ें तंग और भीड़भाड़ वाली हो जाती हैं। ऐसे में बड़े वाहनों की आवाजाही से न केवल जाम लगता है बल्कि छोटे वाहन चालकों और पैदल चलने वालों की जान को भी खतरा रहता है। हर साल यही हाल होता है। आदेश होते हैं पर पालन नहीं होता।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यशभारत से चर्चा में कहा कि त्यौहार के दौरान भारी वाहनों पर पूरी तरह रोक लगाना चुनौतीपूर्ण है। हम चेकपोस्ट पर नाकेबंदी करते हैं कई वाहनों को रोक दिया जाता है, लेकिन कई वाहन अलग रास्तों से आ जाते हैं।

इंदौर में हुए हादसे ने किए कई सवाल खड़े 

इंदौर में तेज रफ्तार ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी, कई लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक चालक त्यौहार की भीड़ के कारण अचानक ब्रेक नहीं लगा पाया और वाहन अनियंत्रित होकर कार व दोपहिया वाहनों से टकरा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। इंदौर दुर्घटना के बाद राज्य में त्यौहारों के दौरान यातायात सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल उठ रहे हैं।

शासन स्तर से जारी हुए आदेश 

राज्य सरकार ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि त्यौहारों के दौरान भारी वाहनों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखें और जरूरत पडऩे पर वैकल्पिक मार्ग तय करें। साथ ही बाजारों के आसपास पैदल यात्रियों के लिए अलग कॉरिडोर बनाए जाएं ताकि दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके।

सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं 

भोपाल शहर में नो-इंट्री के वक्त भारी वाहनों के प्रवेश पर पूणत: प्रतिबंध है, अगर कोई वाहन नो-इंट्री में प्रवेश करता है तो उसके खिलाफ सख्ती कार्रवाई के निर्देश हैं। इंदौर में हुई घटना के बाद नो-इंट्री का सख्ती से पालन कराने को कहा गया है। अगर कोई वाहन नियमों तो तोडक़र नो-इंट्री के दौरान शहर में प्रवेश करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
– हरिनारायणचारी मिश्र, पुलिस आयुक्त भोपाल शहर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button