जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी जबलपुर हाईकोर्ट को 117 करोड़ की सौगात लॉयर चेंबर और मल्टीलेवल पार्किंग प्रोजेक्ट का हुआ भूमि पूजन

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी जबलपुर हाईकोर्ट को 117 करोड़ की सौगात

लॉयर चेंबर और मल्टीलेवल पार्किंग प्रोजेक्ट का हुआ भूमि पूजन

जबलपुर।हाईकोर्ट परिसर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉयर चेंबर और मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। करीब 117 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह प्रोजेक्ट वकीलों और आमजन के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा।
कार्यक्रम में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डी.के. जैन ने बताया कि लंबे समय से अधिवक्ताओं की मांग थी कि उन्हें बैठने और पार्किंग की समुचित व्यवस्था मिल सके। वर्तमान भवन जर्जर स्थिति में है और करीब 6000 अधिवक्ताओं के बैठने की कोई उपयुक्त व्यवस्था नहीं है। साथ ही पार्किंग को लेकर भी लंबे समय से समस्याएं बनी हुई थीं। मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा इस परियोजना की स्वीकृति और भूमि पूजन अधिवक्ता समाज के लिए बड़ी सौगात साबित होगी। नए भवन में वकीलों के लिए बेहतर सुविधाएं और मल्टीलेवल पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है।
बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री का हृदय से आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय न्यायिक व्यवस्था और अधिवक्ता समुदाय के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button