Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

जनजाति गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जबलपुर आगमन, भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन,देखे वीडियो …….

जबलपुर (यश भारत)। जनजाति गौरव दिवस के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संस्कारधानी जबलपुर आगमन हुआ। डुमना एयरपोर्ट पर पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। एयरपोर्ट पर स्वागत के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव सीधे अधारताल स्थित भगवान बिरसा मुंडा के मूर्ति स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने की अगवानी

1794638717 WhatsApp Image 2026 11 14 at 12.12.47

डुमना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री की अगवानी करने वालों में सांसद आशीष दुबे, विधायक सुशील तिवारी ‘इंदु’, नीरज सिंह, डॉ. अभिलाष पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा मुकेश गोटिया, मप्र तेली घानी बोर्ड के अध्यक्ष रविकरण साहू, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल, दिव्यांगजन प्रकोष्ठ अध्यक्ष संदीप रजक सहित नीलेश अवस्थी, पंकज दुबे, रंजीत पटेल व बलराम यादव प्रमुख रूप से शामिल रहे। वहीं, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों में संभागायुक्त धनंजय सिंह, आईजी प्रमोद वर्मा, कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा तथा पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button