भोपालमध्य प्रदेश

सेल ब्रॉडकास्ट सेवा लॉन्च, आपदा अलर्ट अब मोबाइल पर तत्काल पहुंचेगा

सेल ब्रॉडकास्ट सेवा लॉन्च, आपदा अलर्ट अब मोबाइल पर तत्काल पहुंचेगा

भोपाल यश भारत । भारत सरकार ने आपदा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए स्वदेशी तकनीक आधारित सेल ब्रॉडकास्ट सेवा शुरू कर दी है। इस नई व्यवस्था के जरिए नागरिकों को भूकंप, बाढ़, चक्रवात समेत अन्य आपदाओं की तत्काल सूचना सीधे मोबाइल फोन पर प्राप्त होगी। सरकार द्वारा जारी परीक्षण संदेश में कहा गया है भारत ने स्वदेशी तकनीक का उपयोग करते हुए सेल ब्रॉडकास्ट सेवा शुरू की है जिससे नागरिकों को आपदा की तत्काल सूचना मिल सकेगी। सतर्क नागरिक, सुरक्षित राष्ट्र। इस संदेश को प्राप्त करने पर जनता को कोई कार्रवाई करने की आवश्यकता नहीं है। यह एक परीक्षण संदेश है। केंद्र सरकार के अनुसार यह सेवा इंटरनेट या सामान्य मोबाइल नेटवर्क पर निर्भर नहीं रहेगी और एक साथ लाखों लोगों तक अलर्ट पहुंचाने में सक्षम होगी। आपात स्थिति में त्वरित चेतावनी मिलने से लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचने का समय मिल सकेगा जिससे जनहानि को कम करने में मदद मिलेगी। सरकार ने बताया कि फिलहाल यह परीक्षण चरण में है और देशभर में नागरिकों के मोबाइल फोन पर टेस्ट संदेश भेजे जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य लोगों को नई आपदा चेतावनी प्रणाली के प्रति जागरूक करना और आपदा के समय त्वरित सूचना तंत्र को मजबूत बनाना है। विशेषज्ञों का मानना है कि सेल ब्रॉडकास्ट तकनीक से आपदा प्रबंधन व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी और संकट के समय प्रशासन तथा नागरिकों के बीच तेज संचार संभव हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button