
मुंबई।अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं| ईडी के बाद अब सीबीआई 17000 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी से जुड़े स्थलों की तलाशी ले रही है सीबीआई सुबह 7 बजे से अनिल अंबानी के घर पर छापेमारी कर रही है सीबीआई के 7 से 8 अधिकारी सर्च ऑपरेशन कर रहे हैं |
कफ परेड सीविंड स्थित उनके आवास पर सुबह करीब सात से 8 बजे अधिकारी पहुंचे और तब से तलाशी जारी है अनिल अंबानी और उनका परिवार आवास पर मौजूद हैं इससे पहले अनिल अंबानी से ईडी ने पूछताछ की थी।
बैंक धोखाधड़ी मामले में आरकॉम और अनिल अंबानी से जुड़े परिसरों की सीबीआई तलाशी ले रही है। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने कथित बैंक धोखाधड़ी के सिलसिले में शनिवार को रिलायंस कम्युनिकेशंस के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसके परिसरों की तलाशी ली। इस धोखाधड़ी से भारतीय स्टेट बैंक को 2000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि एजेंसी आरकॉम और उसके प्रमोटर निदेशक अनिल अंबानी से जुड़े परिसरों की तलाशी ले रही है।
ईडी ने भी की थी छापेमारी
ईडी ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन और एमडी अनिल अंबानी को कथित ₹17000 करोड़ के लोन फ्रॉड केस की चल रही जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाया था उससे भी पहले ईडी ने अनिल अंबानी से जुड़ी व्यावसायिक संस्थाओं पर छापेमारी की थी ईडी ने रिलायंस ग्रुप से जुड़ी 50 व्यावसायिक संस्थाओं और 25 व्यक्तियों के ठिकानों पर छापेमारी की थीण् ये छापे मुंबई में कम से कम 35 जगहों पर मारे गए थेए जो 24 जुलाई को हुए थे।







