जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

विजय नगर क्षेत्र में शनिवार को 5 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी

Electricity supply will be suspended for 5 hours in Vijay Nagar area on Saturday.

विजय नगर क्षेत्र में शनिवार को 5 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी

जबलपुर, यश भारत। शहर के विजय नगर संभाग अंतर्गत 11 केवी फीडर पर रखरखाव कार्य किए जाने के कारण शनिवार 31 जनवरी 2026 को क्षेत्र में विद्युत सप्लाई अस्थायी रूप से बंद रहेगी।

विद्युत विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार

सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक कुल 5 घंटे का शटडाउन प्रस्तावित किया गया है।

इस दौरान 11 केवी ईडब्ल्यूएस, 11 केवी स्टार पार्क एवं 11 केवी प्रिंस विराज फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

प्रभावित क्षेत्र इस प्रकार हैं—

स्टार पार्क, ईडब्ल्यूएस क्वार्टर, शहनाई मैरिज गार्डन, यश भारत कार्यालय, अपूर्व हाइट, होटल प्रिंस विराज, विजय श्री, आकर्ष टाउनशिप, कचनार बरसाना, एम.एच. रेजिडेंसी सहित आसपास का संपूर्ण क्षेत्र।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

बिजली से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button