जबलपुरमध्य प्रदेश

साढ़े तीन साल के मासूम की मौत : खेलते हुए निगल ली थी कुनेन की गोलियां, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

जबलपुर, यशभारत। तिलवारा थाना अंतर्गत न्यू नर्मदा नगर में एक साढ़े तीन साल के बच्चे की दर्दनाम मौत हो गयी। बच्चे ने करीब तीन दिन पहले घर में रखी हुईं कुनेन की गोलियां निगल ली थीं। परिनजों को गोलियों की महक से पता चला, जिसके बाद उन्होंने स्थानीय स्तर पर डॉक्टर से संपर्क किया। लेकिन डॉक्टर ने कहा कि स्थिति सामान्य है। वहीं, बच्चे की बिगड़ती जा रही तबियत के बाद उसे मेडिकल में भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। इस ह्दय विदारक घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी अनुसार श्याम लाल यादव निवासी न्यू नर्मदा नगर ने पुलिस को बताया कि उनका साढ़े तीन साल के बेटे देवांश यादव ने घर में रखी हुईं कुनेन की गोलियां खा लीं। जब बच्चे को उल्टियां हुई तो उसकी खुश्बू से पता चला । जिसके बाद डॉक्टरों से चेक कराया गया, लेेकिन उन्होंने इसे सामान्य बात कहकर, बच्चे को घर ले जाने के लिए कह दिया। परिजनों ने बताया कि बच्चे की उल्टियां थमने का नाम नहीं ले रही थीं। जिसके बाद उसे मेडिकल में भर्ती किया गया, जहां उसकी मौत हो गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button