पुलिस की बड़ी सफलता: 3 बाइक चोर गिरफ्तार, 3 बाइक बरामद

दमोह। दमोह कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों की कुल अनुमानित कीमत करीब 95 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 23 जून 2026 को वसुंधरा कॉलोनी निवासी कृष्णकांत मिश्रा की होंडा ड्रीम योगा (MP 04 ZM 8069) डायमंड पार्क से चोरी हो गई थी। वहीं 26 जून 2026 को सिंचाई कॉलोनी निवासी रमाकांत सेन की हीरो एचएफ डीलक्स (MP 15 MX 8550) उनके घर के पास से चोरी कर ली गई थी। दोनों मामलों में कोतवाली थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने 30 जून को संदेह के आधार पर तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में निशांक विश्वकर्मा और हर्ष विश्वकर्मा ने डायमंड पार्क से होंडा ड्रीम योगा तथा सागर के संजय ड्राइव क्षेत्र से हीरो आई-स्मार्ट (MP 15 MS 7204) चोरी करना स्वीकार किया। वहीं सुनील उर्फ लोचन ठाकुर ने सिंचाई कॉलोनी से हीरो एचएफ डीलक्स चोरी करने की बात कबूल की।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीनों चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर जब्त कर ली हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
बरामद मोटरसाइकिलें
होंडा ड्रीम योगा (MP 04 ZM 8069) – कीमत ₹40,000
हीरो एचएफ डीलक्स (MP 15 MX 8550) – कीमत ₹30,000
हीरो आई-स्मार्ट (MP 15 MS 7204) – कीमत ₹25,000
गिरफ्तार आरोपी
निशांक विश्वकर्मा (26), निवासी पलंदी चौराहा, दमोह
हर्ष विश्वकर्मा (24), निवासी गौरीशंकर मंदिर के पास, दमोह
सुनील उर्फ लोचन ठाकुर (30), निवासी हिनौती टेकसिंह, थाना नोहटा







