भोपालमध्य प्रदेश

युवती का रास्ता रोककर की छेड़छाड़,पुलिस ने पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

युवती का रास्ता रोककर की छेड़छाड़,पुलिस ने पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

​भोपाल,यशभारत। राजधानी के हनुमानगंज थाना इलाके में एक युवती का पीछा कर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार की है। पीड़ित युवती अग्रवाल धर्मशाला के पास से अपने किसी काम से जा रही थी। इसी दौरान सागर जोशी नाम के युवक ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। युवती ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपी सागर उसके साथ सरेराह छेड़छाड़ और बदसलूकी करने लगा।
​घटना के बाद घबराई युवती ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद पीड़िता की मां ने हनुमानगंज थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी सागर जोशी के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button