भोपाल

राजा भोज प्रतिमा के सामने ट्रक से से टकराई कार, एक की मौत 

राजा भोज प्रतिमा के सामने ट्रक से से टकराई कार, एक की मौत
भोपाल यशभारत। राजधनी के वीआईपी रोड पर राजा भोज की प्रतिमा के सामने सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसे में कार चालक को किसी तरह से कार से बाहर निकाला और अस्तपाल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। टीआई केजी शुक्ला के मुताबिक आज सुबह के्रटा तेज रफ्तार से आते ही हुए ट्रक में पीछे से घुस गई। मृतक की पहचान कोलार में रहने वाले युवक के रूप में हुई है। वह कुछ समय पहले ही अपनी पढ़ाई पूरी कर विदेश से लौट रहा है। जबकि उसका मां निजी स्कूल में टीचर है। घटना के समय कार में चालक अकेला ही था। तेज गति में कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इससे कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। डेशबोर्ड और सीट के बीच चालक बुरी तरह से फंस गया था। राहगीरों ने 108 की मदद से उसे हमीदिया असपताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर उसे पीएम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने के्रटा कार और ट्रक को जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button