जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

कैबिनेट बैठक : मोहन कैबिनेट की बैठक का फैसला, मैहर, बुरहानपुर में नई जेल बनेगी

यश भारत भोपाल। मोहन कैबिनेट की बैठक   मैं आज अहम फैसले लिए गए जिसके चलते मैहर, बुरहानपुर में नई जेल बनाने का निर्णय लिया गया।

★मोहन कैबिनेट ने विभागों के कार्य आवंटन व्यवस्था में बदलाव को दी मंजूरी

★तकनीकी का उपयोग कर पारदर्शी सरकार चलाने के लिए किया बदलाव

★ई- कैबिनेट व्यवस्था लागू होगी, ये पेपरलेस रहेगी।

★तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत पॉलिटेक्निक कॉलेज रीवा में ब्रांच बढ़ाई

★ मैहर, बुरहानपुर में नई जेल बनेगी

★गरीब कैदी जो मामूली शुल्क की राशि जमा ना होने से रिहा नहीं हो पाते, ऐसे कैदियों की शुल्क राशि सरकार भरेगी

★हर पंचायत तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, झंडे की व्यवस्था जनप्रतिनिधि और सरकार करेगी।

★लोकतंत्र सेनानी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का होगा सम्मान

★क्रांतिकारियों की प्रतिमाओं पर करेंगे माल्यार्पण

★10 अगस्त को लाड़ली बहनों के खातों में 1500 रुपए जमा किए जाएंगे

★साइबर तहसील सभी जिलों में चालू होगी

★प्रदेश भर में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी

★लोकतंत्र सेनानियों का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा, सरकार की ओर से 10 हजार परिजनों को दिए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel