भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में लव जिहाद के दो आरोपियों के अवैध मकानों पर चला बुलडोजर

कॉलेज छात्राओं को फंसाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का आरोप,कोर्ट के आदेश पर प्रशासन की कार्रवाई

भोपाल यशभारत। कॉलेज छात्राओं को फंसाकर दुष्कर्म करने व धर्मांतरण करने के आरोपियों के मकानों पर प्रशासनिक अमले ने शनिवार सुबह 5:30 बजे कार्रवाई कर दी। गोविंदपुरा एसडीएम रवीश श्रीवास्तव की मौजूदगी में बुलडोजर से आरोपी साद व साहिल की मकान को ध्वस्त कर दिया गया। जबकि मामले के मुख्य आरोपी फरहान के मकान पर सुनवाई होने तक कार्रवाई टाल दी गई है। फरहान, साद और साहिल पर आरोप है कि उन्होंने निजी कॉलेज की छात्राओं को झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म किया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। प्रशासन का कहना है कि आरोपियों के मकान सरकारी जमीन पर बने थे, जिन्हें तहसील न्यायालय के आदेश पर तोड़ा गया।सुबह पांच बजे से ही इलाके में पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई थी। भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच बुलडोजर कार्रवाई की गई। इससे पहले शुक्रवार को ही प्रशासन ने मकानों पर लाल निशान लगाकर नोटिस जारी किए थे और क्षेत्र में बेरिकेड्स खड़े कर दिए थे। नोटिस मिलने के बाद आरोपियों के स्वजन घर खाली कर चुके थे। यही वजह रही कि कार्रवाई के दौरान किसी तरह का विरोध सामने नहीं आया।

शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा

गोविंदपुरा तहसील न्यायालय ने 19 अगस्त को आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया था कि आरोपितों ने शासकीय भूमि पर कब्जा कर मकान बना लिए हैं। रिकॉर्ड के अनुसार ये मकान खसरा नंबर 32, 42 और 43 की सरकारी जमीन पर थे। न्यायालय के आदेश के बाद प्रशासन ने तैयारी शुरू की और आज इन अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर भूमि को मुक्त कराया गया। अतिक्रममण हटाने की कार्रवाई के दौरान किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस का बड़ा अमला मौके पर मौजूद रहा। गोविंदपुरा थाना पुलिस के अलावा आसपास के थानों से भी बल बुलाया गया था। एसडीएम रवीश श्रीवास्तव ने बताया कि दो आरोपियों के मकान गिराए गए हैं।

WhatsApp Image 2025 09 13 at 12.53.13

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button