जबलपुरमध्य प्रदेश

हेलीकॉप्टर से विदा होकर गई दुल्हन, विदाई देखने ग्रामीणों की लगी रही भीड़

जबलपुर,यशभारत। बेलखाडू के  समीप भीटा पौड़ी गांव में एक दूल्हा अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर पर विदा करके ले गया। बताया जाता है कि पड़रिया गौर के रहने वाले अर्पित की शादी भीटा पौड़ी गांव की मोनिका के साथ हुई हैं  अर्पित की इच्छा  थी कि वह अपनी पत्नी को हेलीकॉप्टर में विदा करके ले जाएगा बेटा की इच्छा पूरी करते हुए पिता ने उसकी विदाई पर हेलीकॉप्टर बुलवाया और मोनिका की विदाई हेलीकॉप्टर पर हुई जिसे देखने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा। 25 अप्रैल को दोनों की शादी अंश मैरिज गर्डन नुनसर में हुई  शादी के बाद सुबह जब विदाई का वक्त आया तो गांव में हेलीकॉप्टर उतरा जिसे देखने के लिए ग्रामीण भी उमड़ पड़े। मोनिका की विदाई हेलीकॉप्टर से हुई नाम आंखों से परिजनों ने अपनी बेटी को विदा किया उन्हें इस बात का दुख था कि उनकी बेटी विदा हो रही है लेकिन साथ ही खुशी इस बात की थी कि ऐसा परिवार मिला है जिसने कि उनकी बेटा की इच्छाओं को भी पूरा किया पिता ने हेलीकॉप्टर बुक करके बहू को उसी से विदा कराया और बेटे की इच्छा भी पूरी की पड़रिया गौर के गोकुलदास  पटेल के बेटे अर्पित की शादी बेलखाडू के पास भीटा पौड़ी निवासी  संतोष पटेल की बेटी मोनिका के साथ  हुई है इस दौरान दुल्हन के भाई शरद पटेल (छोटेसरकर) रूपेंद्र पटेल , विवेक पटेल ,नवीन पटेल , साहस पटेल , अमित पटेल , दीपक पटेल , अभिषेक पटेल आदि उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button