जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

चैनल गेट से लटका मिला 52 वर्षीय व्यक्ति का शव

जबलपुर,यशभारत

जबलपुर,यशभारत। गोहलपुर थाना क्षेत्र के बधैया मोहल्ले में 52 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। व्यक्ति का शव घर के पास चैनल गेट से लटका मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक राकेश कोष्टा (52) का शव घर के पास एक चैनल गेट से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी उनके बेटे अनिकेत कोष्टा को पड़ोसी ने सुबह करीब 5:20 बजे दी। सूचना मिलते ही अनिकेत मौके पर पहुंचे, जहां राकेश मृत अवस्था में मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत की वास्तविक वजह सामने आने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button