भाजपा पार्षद ने महिला सफाई कर्मी से की अभद्रता, कांग्रेस ने घेरा थाना

जबलपुर, यशभारत। पश्चिम क्षेत्र के वीरेंद्रपुरी वार्ड के भाजपा पार्षद की गुंडागर्दी को लेकर कांग्रेस ने गढ़ा थाने का घेराव किया। भाजपा पार्षद राहुल साहू पर आरोप है कि एक महिला सफाई कर्मी उनके द्वारा अभद्रता की गई, सफाई कर्मी महिला ने इसकी शिकायत जब गढ़ा थाने में दर्ज करानी चाही तो उसकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद इसकी जानकारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा को लगी तो वह मौके पर कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने घेराव करते हुए पार्षद पर कार्रवाई की मांग रखी।
नाश्ता करने गई थी इतने में पार्षद ने गाली गलौज शुरू कर दी
महिला सफाई कर्मी शर्मिला वंशकार ने भाजपा पार्षद पर आारोप लगाते हुए कहा कि सफाई करके वह नाश्ता करने गई थी इसी बीच पार्षद फोटो उतारने लगे। मैं जब आकर फोटो उतरवाने लगी तो पार्षद कहने लगे कि यहां से हट जाओ, जिन्होंने काम किया है वो ही फोटो में दिखेंगे। इसके कुछ देर बाद पार्षद और उनके एक साथी द्वारा गाली गलौज की जाने लगी। यह सुन आसपास के लोगों ने विरोध किया तो पार्षद उनसे झगड़ने लगे।