भोपालमध्य प्रदेश

शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती की अस्मत से खेलता रहा आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया केस

शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती की अस्मत से खेलता रहा आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया केस

​भोपाल,यश भारत। राजधानी के छोला मंदिर थाना इलाके में एक युवती को शादी का प्रलोभन देकर पिछले तीन साल से उसका शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी का वादा किया था, लेकिन जब युवती ने उस पर विवाह का दबाव बनाया तो वह अपने वादे से मुकर गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय पीड़िता छोला मंदिर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी हिमांशु अहिरवार से उसकी जान-पहचान पिछले तीन साल से थी। इस दौरान हिमांशु ने उसे शादी का झांसा दिया और लगातार उसकी हवस का शिकार बनाता रहा। युवती लंबे समय तक आरोपी की बातों में आकर इस उम्मीद में रही कि वह उससे विवाह करेगा। हाल ही में जब पीड़िता ने उस पर शादी के लिए जोर दिया, तो आरोपी ने स्पष्ट रूप से मना कर दिया और उसे धोखा दिया।
छोला मंदिर थाना पुलिस ने बताया कि युवती के बयानों के आधार पर आरोपी हिमांशु अहिरवार के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, जल्द ही उसे हिरासत में लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button